राष्ट्रपति 13 जून को बेंगलुरु में राष्ट्रीय सैन्य स्कूल के’प्लैटिनम जुबली’ समारोह का उद्घाटन करेंगे
बेंगलुरू, रविवार, 12 जून 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को यहां राष्ट्रीय सैन्य स्कूल के ‘प्लैटिनम जुबली समारोह’ का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद सोमवार से कर्नाटक के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। ‘प्लैटिनम जुबली’ समारोह स्कूल के चाणक्य सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्र, राज्य और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। सेना के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ”समारोह को रेखांकित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयीं । यह गर्व की बात है कि संस्थान का ‘प्लैटिनम जुबली’ समारोह ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान आया है।”
यह स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से महिला कैडेट के पहले बैच को यहां शामिल किया जायेगा। सैन्य स्कूल की स्थापना एक अगस्त, 1946 को किंग जॉर्ज षष्ठम द्वारा रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज के रूप में की गई थी। चौदह जून की दोपहर को राष्ट्रपति दिल्ली के लिये रवाना होने से पहले बेंगलुरु के डोड्डकल्लासांद्रा में कनकपुरा रोड से दूर बैकुंठ की पहाड़ियों में स्थित इस्कॉन मंदिर (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की प्रतिकृति) के एक समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
