कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- ‘प्लैटिनम जुबली समारोह’ का करेंगे उद्घाटन
बेंगलुरू, सोमवार, 13 जून 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां कर्नाटक पहुंचे ।अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । हवाई अड्डे पर राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति सोमवार को दिन में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के ‘प्लैटिनम जुबली समारोह’ का उद्घाटन करेंगे। इस स्कूल की स्थापना एक अगस्त, 1946 को किंग जॉर्ज षष्ठम द्वारा की गई थी, तब इसका नाम ‘रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज’ था। राष्ट्रपति 14 जून दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, कनकपुरा रोड पर स्थित इस्कॉन मंदिर (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की प्रतिकृति) के एक समारोह में भी शिरकत करेंगे।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
