ठाणे में फर्नीचर के तीन-चार गोदाम जलकर खाक
ठाणे, गुरुवार, 19 मार्च 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को फर्नीचर के गोदामों में आग लग गई जिससे तीन. चार गोदाम जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी नितिन चव्हाण ने बताया कि काशेली क्षेत्र के चामुंडा कॉम्प्लेक्स में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आग लग गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और कल्याण से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं एवं आग पर काबू पाने का अभियान जारी है। चव्हाण ने कहा, '' परिसर में रखे अत्यधिक ज्वलनशील फर्नीचर के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है।'' अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि तीन-चार फर्नीचर गोदाम जलकर नष्ट हो गये हैं तथा आग लगने की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
दिल्ली की अदालत ने रिश्वतखोरी मामले में आईपीएस अधिकारी और पुलिस निरीक्षक को जमानत दी
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने नकली दवा ...
-
प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई के लिये गठित त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश का तबादला
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रश् ...
-
परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े सीबीआई के लगभग 158 मामले अदालतों में सुनवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ ...
