भारी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया गया
चंडीगढ़, बुधवार, 15 जून 2022। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस बदमाश लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बुधवार तड़के पंजाब पहुंची, जहां उससे गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई को मानसा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी। पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया।
दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस का एक दल उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी। गौरतलब है कि गायक मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या एक अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का मामला है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था।
Similar Post
-
मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने के पक्ष में कांग्रेस
नई दिल्ली, रविवार, 21 जून 2026। कांग्रेस ने मतदान के अधिकार को मौ ...
-
हरिप्रसाद ने कांग्रेस अधिवेशन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
बेंगलुरु, रविवार, 21 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरि ...
-
सियाचिन से समुद्र तक सशस्त्र बलों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
नई दिल्ली, रविवार, 21 जून 2026। सशस्त्र बलों ने सियाचिन हिमनद की ...
