असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी
- सड़क संपर्क टूटा, कई ट्रेनें रद्द
गुवाहाटी, शुक्रवार, 17 जून 2022। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। राज्य में कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने के बीच अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। राज्य में करीब 25 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसमें नया बनाया गया बाजाली जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में करीब 19782.80 हेक्टर कृषि भूमि पानी में डूब गयी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 72 राजस्व क्षेत्रों के 1,510 गांव पानी में डूब गए हैं।
इन जिलों के प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि अतिआवश्यक और स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाढ़ के कारण गुवाहाटी से विभिन्न जिलों का सड़क से संपर्क टूट चुका है। असम से बराक घाटी का संपर्क बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर सड़क टूटने से पूरी तरह से खत्म हो गया है। राजधानी गुवाहाटी के ज्यादातर हिस्से लगातार तीसरे दिन भी जलजमाव के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
गुवाहाटी में भूस्खलन की घटनाओं से नूनमति इलाके के अजंतानगर में तीन लोग घायल हो गए हैं। भूस्खलन से गोलपारा जिलें में दो बच्चे की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक नीचले असम में रांगिया खंड में नालबारी और घोगरापार के बीच पटरियों पर जलजमाव से कम से कम छह ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं और चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
