लेखपाल के साथ मारपीट के आरोप में छह वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा (उप्र), सोमवार, 20 जून 2022। गौतमबुद्ध नगर जिले की डाढा तहसील में लेखपाल के साथ मारपीट करने के आरोप में छह वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना इकोटेक- प्रथम की प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि लेखपाल यदुवंश कुमार ने अधिवक्ता अनिल भाटी, विनय चपराना, अजरुदीन, उज्ज्वल, तुषार, बिजेंद्र आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास ,सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है, लेखपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वकील किसी काम के सिलसिले में उनके पास आए थे तथा उन्होंने लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
