राजस्थान में मॉनसून से पहले की बारिश का दौर जारी
जयपुर, बुधवार, 22 जून 2022। राजस्थान के कई इलाकों में मॉनसून से पहले की बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक बारिश नोखा (बीकानेर) में 47 मिमी. और माउंट आबू (सिरोही) में 35 मिमी. दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है| वहीं, 23 से 26 जून तक बीकानेर और जोधपुर संभाग मैं मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि कोटा तथा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
