हम राजनीति नहीं जानते, भ्रष्टाचार को खत्म करते हैं- केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 25 जून 2022। इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गर्म होती जा रही है। हिमाचल में दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से पहले ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया जा चुका है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक लगातार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। इन सब के बीच आज आम आदमी पार्टी में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बड़ा रोड शो किया। इस रोड शो में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है।
अपने रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति नहीं जानते। हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। हमारा सफर अन्ना आंदोलन से शुरू हुआ और फिर हमने पार्टी बनाई। उन्होंने दावा किया कि हमने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पहले हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया और फिर पंजाब में इसकी शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या आपने कभी किसी सीएम को अपने मंत्री को जेल भेजने के बारे में सुना है? मान साहब को पता चला कि उनका स्वास्थ्य मंत्री अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। विपक्ष, मीडिया को पता नहीं था। अगर वह चाहते तो वह इसे कालीन के नीचे दबा सकते थे या उनसे अपना हिस्सा मांग सकते थे। लेकिन उन्होंने जेल भेज दिया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है, लेकिन पिछले 20 साल में यहां एक भी नया सरकारी स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, सरकारी अस्पताल बना? तो ये सारा पैसा कहां जाता है? एक बार कांग्रेसियों की जेब में गया और एक बार भाजपा की जेब में गया। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। हर राज्य कह रहा है कि AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
