आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में जीते
नई दिल्ली, रविवार, 26 जून 2022। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आप’ के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए।
दोनों के बीच जीत का अंतर 11,468 मतों का था। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए। हालांकि, मतगणना पीठ के समक्ष अभी अंतिम मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को केवल 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां सुबह आठ बजे से मतगणना जारी थी।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
