सियासी ड्रामे के बीच संजय राउत को ED का समन, आदित्य ठाकरे बोले- ये राजनीति नहीं, सर्कस बन गया है
मुंबई, सोमवार, 27 जून 2022। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद एवं नेता संजय राउत को समन भेजा है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये राजनीति नहीं है, ये अब सर्कस बन गया है। दरअसल, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये राजनीति नहीं है, ये अब सर्कस बन गया है। इसी बीच उन्होंने फ्लोर टेस्ट से जुड़े सवाल पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा टेस्ट यही है कि जो बागी हैं, जो भाग के गए हैं, जो खुद को बागी कह रहे हैं अगर बगावत करनी होती तो यहां करते, इस्तीफा देते और सामने चुनाव के लिए खड़े रहते।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
