अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 286 किलोग्राम गांजा जब्त
मुंबई, सोमवार, 27 जून 2022। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की क्षेत्रीय इकाई ने अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने और सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर एक वाहन में तस्करों के पास से अच्छी गुणवत्ता का 286 किलोग्राम गांजा जब्त करने का दावा किया है, जिसका बाजार मूल्य 3.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरिमयानी रात को मादक पदार्थ-रोधी अभियान के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी कि एक अंतर-राज्यीय गिरोह भारी मात्रा में मादक पदार्थ मुंबई भेजने की योजना बना रहा है। अधिकारी ने कहा कि तत्काल विभिन्न खुफिया नेटवर्क हरकत में आए और एनसीबी के अधिकारियों को एक वाहन के बारे में पता चला, जिसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भारी मात्रा में गांजा भेजने के लिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद दो दिन के लिए सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर रणनीतिक रूप से कई टीम तैनात की गयी। रविवार देर रात एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें छुपाए गये 95 पैकेट मिले। अधिकारी ने कहा कि इन पैकेट से कुल 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह की संलिप्तता का पता चला है, जिसके तार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में फैले हुए हैं।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
