कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
मंगलुरु, मंगलवार, 28 जून 2022। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कई हिस्सों में मंगलवार को सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। 25 जून को भी भूकंप के ऐसे ही झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। जिले के सुलिया तालुक के संपाजे, अरनथोडु, पेरजे, जल्सूर, उबराद्का, थोदिकाना और मित्तुर में करीब चार सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 25 जून को सुबह नौ बजकर नौ मिनट पर 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके उसके केंद्र से करीब 4.7 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किए गए थे।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
