भारत, क्यूबा ने द्विपक्षीय संबंधों, विकास गठजोड़ परियोजनाओं की समीक्षा की
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जून 2022। भारत और क्यूबा ने विकास गठजोड़ परियोजनाओं, कारोबार, आर्थिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की । विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी । मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और क्यूबा के विदेश कार्यालय स्तरीय विचार विमर्श की दूसरे दौर की बैठक सोमवार को हवाना में हुई । इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया जबकि क्यूबा के दल का नेतृत्व ए राड्रिक्स कामेजो ने किया। बयान के अनुसार, ‘‘ बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने गठजोड़ परियोजनाओं, कारोबार, आर्थिक संबंधों तथा नवीकरणीय ऊर्जा, पारंपरिक औषधि सहित स्वास्थ्य, योग, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि, खेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी, आईसीटी सहित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की समग्र समीक्षा की । ’’ दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र में सहयोग सहित क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया।
कुमार ने क्यूबा के उप प्रधानमंत्री रिकार्डो केब्रिसास तथा कार्यवाहक विदेश मंत्री गेरार्डो पेनालवेर से भेंट की तथा भारत एवं क्यूबा के द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया । बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान भारत से क्यूबा के लिये चावल की खरीद के वास्ते 10 करोड़ यूरो की अल्पावधि कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किये गए । इसके अलावा क्यूबा सरकार की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया । इसमें कहा गया है कि बातचीत दोस्ताना एवं गर्मजोशी भरे माहौल में हुई ।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
