हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि
धर्मशाला, रविवार, 03 जुलाई 2022। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। मई की अपेक्षा जून के महीने में संक्रमण के नए मामलों में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य में जुलाई के शुरुआती दो दिनों में कोविड-19 के 82 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मई में संक्रमण दर 0.8 प्रतिशत थी जोकि जुलाई में बढ़कर 6.6 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण की दर में लगातार हो रही वृद्धि चिंताजनक मानी जा रही है।
कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने जिले में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया। डॉ गुप्ता ने कहा, ‘‘हाल के कुछ दिनों में कांगड़ा में कोविड के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में अप्रैल के महीने में संक्रमण के 93 मामले दर्ज किए गए थे और मई में यह आंकड़ा 86 था, जो जून में अचानक बढ़कर 426 हो गया। जुलाई के सिर्फ दो दिनों में कोविड-19 के 82 नए मामले सामने आए। इसी तरह संक्रमण की दर भी मई में 0.8 से बढ़कर जुलाई की शुरुआत में 6.6 हो गई है। ये आंकड़े चिंताजनक हैं।’’ डॉ गुप्ता ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लोगों से संपूर्ण कोविड-19 टीकाकरण कराने की भी अपील की है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
