दौसा जिले में कार एवं पिकअप के टकराने पर चार युवकों की मौत
जयपुर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में कार और पिकअप के आपस में टकराने से आज सुबह चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के ये युवक राजस्थान में कहीं जा रहे थे कि उनकी कार सुबह सैंथल थाना क्षेत्र में बापी इलाके में सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे में उत्तरप्रदेश के सोनू, आकाश, नीरज एवं कर्मेंद्र चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए पिकअप चालक सहित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
