उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों को बधाई दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 जुलाई 2022। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत नए सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से उच्च सदन का विमर्श और समृद्ध व सार्थक बनेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रख्यात एथलीट पीटी ऊषा, संगीतविद् इलैयाराजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े तथा फिल्म पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने क्षेत्रों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं उस अनुभव से उच्च सदन का विमर्श और अधिक समृद्ध तथा सार्थक बनेगा।’’ केंद्र सरकार ने दक्षिण भारतीय राज्यों की इन चार दिग्गज हस्तियों को बुधवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
