सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
- जैश-ए-मोहम्मद संगठन का मोस्ट वांटेड आतंकी कोका भी मारा गया
श्रीनगर, सोमवार, 11 जुलाई 2022। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकवादी कैसर कोका था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अवंतीपोरा इलाके के वांडकपोरा में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी करने और तलाशी अभियान चलाने के बाद शुरू हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। अमेरिका निर्मित एक राइफल (एम-4 कार्बाइन), एक पिस्तौल और सहित अन्य सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि कोका आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं में वांछित था।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
