पंजाब सरकार का फैसला, लुधियाना में मटेवारा वन के पास टेक्सटाइल पार्क परियोजना होगी रद्द
चंडीगढ़, सोमवार, 11 जुलाई 2022। पंजाब सरकार ने लुधियाना में मटेवारा वन क्षेत्र के पास प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां पीएसी (पब्लिक एक्शन कमेटी) के सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया। पीएसी एक गैर-सरकारी संगठन है, जो पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। संगठन का कहना है कि मटेवारा वन और सतलुज नदी से निकटता के चलते इस परियोजना से पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। हेयर ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मटेवारा परियोजना को रद्द करने की घोषणा की है। हम मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हैं। आप सरकार लोगों की सरकार है और यह जनता की राय से सभी निर्णय लेने में विश्वास करती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मटेवारा वन क्षेत्र के पास कोई उद्योग स्थापित नहीं किया जाएगा। पिछली अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने जुलाई, 2020 में इस परियोजना की मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने देश में ऐसे सात पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना के लिए 1,000 एकड़ जमीन दी जानी थी।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
