जनसुनवाई में निस्तारित प्रकरणों को भी संपर्क पोर्टल पर करें दर्ज- मुख्य सचिव
जयपुर, मंगलवार, 12 जुलाई 2022। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में परिवादी की समस्याओं के साथ उनके ऑन स्पॉट निस्तारित प्रकरणों को भी संपर्क पोर्टल पर दर्ज करें जिससे विभाग के पास सही डेटाबेस तैयार हो सके। श्रीमती शर्मा मंगलवार को शासन सचिवालय में राज्य के विभिन्न जिलों में हुई जनसुनवाई की समीक्षा बैैठक को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई की मुख्यालय स्तर पर सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। ऐसे में जिन ब्लॉक्स में हुई जनसुनवाई में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है वहां पर जनसुनवाई शिविरों का लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही ब्लॉक तथा ग्राम लेवल पर भी अधिकारी शिविर की लगातार समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में सभी जिलों को प्रकरणों के निस्तारण के आधार पर शीघ्र ही रैंकिग कर अवार्ड दिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव ने जिन जिलों में प्रकरणों के निस्तारण में परिवादियों का संतुष्टि स्तर 95 प्रतिशत से अधिक रहा है, उन जिलों की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर जन अभियोग निराकरण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता ने कहा कि जनसुनवाई में परिवेदनाओं की सुनवाई के बाद उन्हें 3 दिवस में सपंर्क पोर्टल पर अपलोड कर दें। बैठक में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों से जनसुनवाई के प्रकरणों तथा निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जन अभियोग निराकरण विभाग के निदेशक श्री ओ. पी. बैरवा सहित विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
