सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत, 13 अन्य जख्मी
गोंदिया, गुरुवार, 14 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बृहस्पतिवार को एक बस ने खड़े हुए ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के सकोली थाना क्षेत्र के मोहघाट वन के पास यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु थे जो मध्य प्रदेश में उज्जैन के एक मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। बोरकर ने बताया कि बस का चालक सड़क पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। निरीक्षक के मुताबिक, टक्कर के प्रभाव की वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रायपुर निवासी पुष्पांजलि रूपकुमार शर्मा (54) और बालोद के रहने वाले टेकेंद्रकुमार चंदूलाल चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सकोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
