मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- कोटा के जे. के. लोन अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ पीडिएट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एवं मेटरनिटी के लिए 12 करोड़ स्वीकृत
- 101 नियमित व 113 संविदा के पदों के सृजन की भी मंजूरी
जयपुर, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोटा स्थित जे. के. लोन अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ पीडिएट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एवं मेटरनिटी विभाग में विभिन्न सिविल कार्यों तथा उपकरण खरीद के लिए 12 करोड़ रूपए की राशि को मंजूरी दी है। साथ ही, विभाग के लिए 101 नियमित पदों तथा 113 संविदा के पदों के सृजन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर के 6, सीनियर रेजीडेंट के 5, नर्स ग्रेड-प्रथम के 5, नर्स ग्रेड-द्वितीय के 70, लैब टेक्नीशियन के 2, असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2, फिजियाथैरेपिस्ट, चाइल्ड साइकोलोजिस्ट, ईसीजी व सोनोग्राफी टेक्नीशियन, स्पीच थैरेपिस्ट तथा काउन्सलर के एक-एक पद सहित कुल 101 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। साथ ही, 113 संविदा के पदों का भी सृजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं कोटा में 250 करोड़ रूपए की लागत से नये मेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की अनुपालना के क्रम में यह वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
