अटारी बॉर्डर के पास पकड़े गये सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले शूटर
- पंजाब पुलिस से हुई मुठभेड़
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जुलाई 2022। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने मान सरकार के होश उड़ा दिए। सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाये जाने का ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर किया था जिसके दूसरे ही दिन सरेआम बिश्नोआ गैंग के गुंड़ो ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 20 जुलाई को अमृतसर में अटारी के पास सिद्धू मूस वाला हत्याकांड में शामिल पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर अमृतसर में पाकिस्तान की सीमा से सटे चिचा भकना गांव में छिपे हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रूपा और उसका साथी मन्नू कुसा वहां छिपा हुआ था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दोनों गैंगस्टर शार्प शूटर बताए जा रहे हैं।
Similar Post
-
बैंकॉक से बेंगलुरु पहुंचे यात्री से हवाई अड्डे पर 1.28 करोड़ रुपये का गांजा बरामद
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय ...
-
श्रीनगर में मादक पदार्थ के संदिग्ध तस्कर का घर कुर्क किया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। श्रीनगर के सैदा कदल इलाके में ...
-
जनगणना 2027: झारखंड में स्व-गणना एक मई से शुरू होगी
रांची, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। झारखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण ...
