राष्ट्रपति चुनाव : ईसी ने द्रौपदी मुर्मू को किया उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शुक्रवार को ‘निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र’ जारी किया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को परिणाम सौंपे जाने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। निर्वाचन आयोग ने ट्वीट किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त(ईसी) अनूप चंद्र पांडेय ने आयोग को निर्वाचन अधिकारी से चुनाव परिणाम की घोषणा मिल जाने के बाद ‘भारत की अगली राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र’ पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।
अब यह प्रमाण पत्र केंद्रीय गृह सचिव को भेजा जाएगा, जो इसे भारत के 15वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पढ़ेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में होने की संभावना है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू ने बृहस्पतिवार को एकतरफा मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराते हुए भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।
Similar Post
-
न्यायालय अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए जेम्स की याचिका पर सुनवाई को सहमत
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। उच्चतम न्यायालय ने 3,600 करोड़ रुपये ...
-
बिहार : अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से पांच की मौत
सासाराम, सोमवार, 04 मई 2026। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र ...
-
विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त हिस्सा तीन महीने में होगा तैयार
पटना/भागलपुर, सोमवार, 04 मई 2026। बिहार के भागलपुर जिले में गंगा ...
