नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल

img

नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने शनिवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य के शामिल नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही शिष्टाचार है। ओब्रायन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सुबह संसद सदस्यों ने नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की, लेकिन प्रधानमंत्री के 29 कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं था। उन्होंने पोस्ट में कहा, ''हमने आज सुबह संसद के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पुष्प अर्पित किए। मौजूदा प्रधानमंत्री के 29 कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी मौजूद नहीं था। शिष्टाचार?'' ओब्रायन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की उस पोस्ट को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने नेहरू डिजिटल अभिलेखागार की पहली वर्षगांठ का उल्लेख किया था।

रमेश ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह ऑनलाइन संग्रह नेहरू को बदनाम करने के प्रयासों का मुकाबला करने में मदद करेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की विरासत को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए इस डिजिटल अभिलेखागार को एक 'कवच' बताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कई सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार को नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्प अर्पित किए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement