केजरीवाल की प्रसिद्धि से डर गई केंद्र सरकार, AAP ने कहा- अब सिसोदिया को फंसाने की तैयारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उपराज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसमें सीधे तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया है। आरोप हैं कि केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया है। जिसके बाद इसके लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम कह रहे थे कि 2016 की स्थिति वापस आ जाएगी, हमें रोकने के लिए सीबीआई, आयकर, ईडी द्वारा पूछताछ शुरू की जाएगी। वे हमारे काम में बाधा डालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी निशाना बना रहे। सीएम केजरीवाल की देश भर में बढ़ती प्रतिष्ठा, यहां तक कि पंचायत चुनाव में भी केंद्र के लिए खतरा बना हुआ है। हम कह रहे थे, खासकर पंजाब की जीत के बाद, कि बीजेपी की केंद्र सरकार हमसे डरी हुई है। आने वाले दिनों में कई पूछताछ शुरू की जाएंगी।
अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर में मेयर सम्मेलन में जाने की इजाजत ना देने पर भी सौरभ भारद्वाज केंद्र सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा, ''ये दिल्लीवालों के लिए गर्व की बात है कि उनकी मोहल्ला क्लीनिक से लेकर अच्छे स्कूल बनाने में भागीदारी रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाकर जाकर विश्व नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल पर चर्चा करने से रोक रहे हैं जो दिल्ली वालों का बहुत बड़ा अपमान है।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
