‘मंकीपॉक्स’ के मामले सामने के बीच कर्नाटक सरकार ने सतर्कता बढ़ाई
बेंगलुरु, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। केरल में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामलों की पुष्टि होने के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने राज्य में सतर्कता गतिविधियां बढ़ाने और कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी जिलों को मंकीपॉक्स को लेकर ‘तकनीकी परामर्श समिति’ की सिफारिशों और केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने तथा पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। केरल के कन्नूर जिले में 18 जुलाई को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया था। यह व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस संक्रमण से प्रभावित एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। केरल में मंकीपॉक्स का मामला सामने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सतर्कता बढ़ाए जाने संबंधी परिपत्र जारी किया।
परिपत्र में कहा गया है कि राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर सभी संदिग्ध मामलों की जांच की जाए और यदि मंकीपॉक्स के किसी मामले की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति को कम से कम 21 दिन और संक्रमण के लक्षणों से पूरी तरह से उबर जाने तक पृथकवास में रखा जाए। इसमें कहा गया है कि लोगों को मंकीपॉक्स से बचने के तरीकों के बारे में जागरुक किया जाना चाहिए और मामलों का शीघ्र पता लगाने की कोशिश की जानी चाहिए।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
