रामनाथ कोविंद ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, रविवार, 24 जुलाई 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदभार छोड़ने से पहले रविवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किये गये ट्वीट में लिखा गया 'राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन किया । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी की शिक्षाओं और आदर्शों का अनुगमन करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कोविंद आज शाम राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। इस संबोधन का ऑल इंडिया रेडियो( एआईआर) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनेलों पर बारी-बारी से पहले हिंदी और फिर अंग्रेज़ी में प्रसारित किया जायेगा।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
