पश्चिम बंगाल : शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा
कोलकाता, बुधवार, 18 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय ईएमयू ट्रेन का एक खाली डिब्बा बुधवार को पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे हुई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दक्षिण पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन में प्रवेश करते समय ट्रेन के खाली डिब्बों में से एक पटरी से उतर गया।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
