उपराज्यपाल के साथ बैठक के बाद अब पौधारोपण कार्यक्रम में भी नहीं शामिल हुए केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 24 जुलाई 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असोला भाटी माइन्स में पौधारोपण कार्यक्रम से रविवार को नदारद रहे जबकि उपराज्यपाल वी के सक्सेना इसमें शामिल हुए। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के साथ निर्धारित साप्ताहिक बैठक से खराब सेहत का हवाला देते हुए अनुपस्थित रहने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भाटी माइंस में पहले से ही तय पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।’’ उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित खामियों और अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश किए जाने के बीच केजरीवाल शुक्रवार को सक्सेना के साथ पूर्व निर्धारित एक साप्ताहिक बैठक में भी शामिल नहीं हुए। इसबीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर कल रात वनमहोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगाए। राय ने कहा कि उन्होंने और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इससे पहले उपराज्यपाल के कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री वनमहोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
