मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज जांच में निगेटिव निकला, अस्पताल से मिली छुट्टी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जुलाई 2022। मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध मरीज के जांच में निगेटिव पाये पाये जाने के बाद उसे बृहस्पतिवार को यहां लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) से छुट्टी दे दी गयी। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में गाजियाबाद का 30 वर्षीय व्यक्ति चिकेनपॉक्स से पीड़त है और उसे मंगलवार को दिल्ली सरकार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे मंकीपॉक्स के लिए निर्धारित किया गया है। उसे ज्वर था एवं शरीर पर फफोले थे।
एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, दो दिन पहले मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले (मरीज) को एलएनजेपी लाया गया था। उसकी (जांच) रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसकी छुट्टी दे दी गयी। इस बीच, कुमार ने कहा कि मंकीपॉक्स के सामने आये पहले मामले (मरीज) के नमूने पुणे के विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गये हैं। यह मरीज फिलहाल अस्पताल में है। निदेशक ने कहा, उसके अहम जैव मापदंड स्थिर सामान्य हैं और घाव ठीक हो रहे हैं।’’ देश में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आये हैं जिनमें तीन मरीज केरल में हैं।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
