पार्थ चटर्जी पर ममता सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री पद से हटाया
कोलकाता, गुरुवार, 28 जुलाई 2022। पार्थ चटर्जी पर ममता सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को सीएम ममता बनर्जी ने मंत्री पद से हटा दिया है। बता दें ईडी की गिरफ्तारी के बाद से पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग उठ रही थी। इस बीच आज ममता बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक के कुछ ही देर बाद मंत्री पद से हटाए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया। बता दें पार्थ चटर्जी ममता बनर्जी की सरकार में उद्योग, कॉमर्स एंड इंटरप्राइजेज, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्री थे।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
