भाजपा ने जिला पंचायत के दो सदस्यों को अगवा कराया: कांग्रेस
मुरैना, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले से जिला पंचायत के दो सदस्यों को कांग्रेस ने पुलिस द्वारा अगवा किये जाने का आरोप लगया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होनी हैं। मतदान डेढ़ बजे से शुरू हो जाएगी। श्योपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान ने यहां बताया कि अपहृत दोनों जिला पंचायत के सदस्य संदीप शाक्य और गिरधारी लाल वेरवा अभी तक यहां लौटे नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अभी श्योपुर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर श्योपुर जिले के दो सदस्यों को अगवा करने के आरोप लगाया और इस संबंध में कल मुरैना पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की और धरना प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया था।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
