जंगलों में आग लगने की सूचना एवं अन्य शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें : हेमन्त सोरेन
रांची, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आयोजित 73वां राज्यव्यापी वन महोत्सव, 2022 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि जंगलों में आग लगने पर अविलम्ब उसकी सूचना आम व्यक्ति भी वन विभाग के पदाधिकारियों को दे सकें इस निमित्त विभाग टोल फ्री नंबर जारी करे। जंगलों में पेड़ कटाई से लेकर आग लगने तथा अन्य गतिविधियों की शिकायत लोग विभाग के पदाधिकारियों को कर सकें इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण के लिए मैनुअली के साथ-साथ तकनीक का भी उपयोग करें। जल, जंगल, जमीन झारखंड वासियों का वजूद है। इनका संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि पेड़ है तभी जीवन है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते कहीं न कहीं पर्यावरण पर भी चोट पहुंच रहा है।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर हम विकास की लकीर नही खींच सकते। सड़क चौड़ीकरण, कारखानों का निर्माण, शहरीकरण, जलाशय निर्माण सहित कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके विकास तथा जीर्णोधार के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की जाती है। हमें इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि विकास कार्यों के लिए जितनी पेड़ों की कटाई की जाती है उससे कई गुना पेड़ों को लगाकर ही इसकी भरपाई की जा सकेगी। हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें यह जिम्मेदारी उठानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव कोई एक दिन का कार्यक्रम नही बल्कि वन महोत्सव हर दिन होना चाहिए। प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। वन आधारित क्षेत्रों पर आरा मशीन प्लांट के जरिए कुछ असामाजिक लोग धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। ऐसी चीजों पर अविलंब रोक लगनी चाहिए नही तो बचे हुए पेड़ भी कट जाएंगे।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
