गुजरात तट के निकट डूब रही नौका से दो मछुआरों को बचाया गया
अहमदाबाद (गुजरात), सोमवार, 08 अगस्त 2022। भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को देवभूमि द्वारका जिले में ओखा बंदरगाह के पास गुजरात तट पर डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका पर सवार दो मछुआरों को बचाया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि नौका अंततः अरब सागर में डूब गई, दोनों मछुआरों को बचा लिया गया और तटरक्षक बल उन्हें ओखा ले गए। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार सुबह मछली पकड़ने वाली नौका ‘रत्न सागर’ के डूबने की सूचना मिलने पर तटरक्षक बल ने अपने ‘सी143’ जहाज के जरिए बचाव अभियान शुरू किया और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली। दोनों मछुआरों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और तटरक्षक जहाज पर लाया गया।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
