कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने बडगाम में घेरा
श्रीनगर, बुधवार, 10 अगस्त 2022। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कथित तौर पर कश्मीरी पंडित राहुल भट तथा महिला कलाकार अमरीन भट के हत्यारे सहित लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं। मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, 'आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।
Similar Post
-
कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की आशंका
बल्लारी (कर्नाटक), रविवार, 19 अप्रैल 2026। कर्नाटक में विजयनगर ज ...
-
टीवीके ने एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन किया
चेन्नई, रविवार, 19 अप्रैल 2026। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वा ...
-
फरीदाबाद के मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं
फरीदाबाद, रविवार, 19 अप्रैल 2026। फरीदाबाद के मुजेसर औद्योगिक क ...
