एसीबी ने अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली, बुधवार, 10 अगस्त 2022। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने उपराज्यपाल सचिवालय को पत्र लिखकर अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का अनुरोध किया है। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गवाहों को ‘‘डरा-धमका’’ कर उनके खिलाफ एक मामले की जांच को कथित रूप से प्रभावित करने के चलते एसीबी ने खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का अनुरोध किया है।
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक खान से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सूत्रों ने कहा, एसीबी ने कहा है कि खान की डराने-धमकाने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के कारण गवाह उनके खिलाफ सामने से आने से कतरा रहे हैं और इस तरह उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि एसीबी ने यह भी दावा किया कि गवाह खान के खिलाफ खुलकर सामने आने से डरते हैं।
एसीबी के तत्कालीन विशेष पुलिस आयुक्त (एसीबी) एस. के. गौतम द्वारा हाल में उपराज्यपाल सचिवालय को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि मामले के गवाह खान के ‘‘आक्रामक व्यवहार’’ और दिल्ली वक्फ बोर्ड में उनके रूतबे के कारण डरते हैं। सूत्रों ने बताया कि खान के खिलाफ मामला वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में ‘‘वित्तीय गड़बड़ी’’, वाहनों की खरीद में ‘‘भ्रष्टाचार’’ और दिल्ली वक्फ बोर्ड में 33 लोगों की ‘‘अवैध नियुक्ति’’ से संबंधित है। इस संबंध में एसीबी द्वारा जनवरी 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
