जांच में उत्कृष्टता के लिए 151 पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्री का पदक
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। आपराधिक मामलों की जांच के काम में उत्कृष्ट क्षमता का परिचय देने वाले 151 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2022 के लिए ''अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक'' प्रदान किया गया है।अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से 2018 में इस पदक की स्थापना की गयी थी। गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, दिल्ली पुलिस के छह, मादक-द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो के पांच, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मी शामिल हैं। सम्मानित अधिकारियों की सूची में 28 महिला पुलिस अधिकारी हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
