दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4ई लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही है कि विमान में सवार दोनों पायल सुरक्षित है। वायुसेना ने बयान जारी करके बताया कि एफ-4ई लड़ाकू विमान पीला सागर के ऊपर सुरक्षा अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन विमान में सवार वायु सेना के दोनों पायलट पायलट सुरक्षित बच गए हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यह हादसा दोपहर 12.20 बजे हुआ। एजेंसी ने सशस्त्र सेवा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब जेट सोल से 35 किलो मीटर दक्षिण में सुवन में अपने अड्डे पर वापस जा रहा था, तो यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल नागरिकों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वायु सेना ने घटना के सही कारणों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
