नगरीय निकाय चुनाव में तीन पर कांग्रेस और दो पर भाजपा का कब्जा
भिंड, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की पांच नगरीय निकायों मेहगांव, गोहद, मिहोना, रौन, अकोड़ा के अध्यक्षों के चुनाव आज हुए, जिसमें मेहगांव, गोहद एवं मिहोना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को केवल अकोड़ा एवं रौन से संतोष करना पड़ा है। जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष लहार के विधायक डॉ गोविंद सिंह का दबदबा देखने को मिला है। उनके लहार क्षेत्र की सभी सीटें कांग्रेस ने निर्विरोध जीती हैं। वहीं, गोहद एवं मेहगांव जैसे बड़े निकायों में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। भिण्ड जिले की 13 निकायों में से 7 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि भाजपा को 6 निकायों से ही संतोष करना पड़ा है। गोहद नगर पालिका से कांग्रेस की मंजू जगदीश माहौर को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, मेहगांव नगरपंचायत पर कांग्रेस की कंचन राठौर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं हैं। इसी तरह अकोड़ा नगर पंचायत पर भाजपा के रवि सूरज निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं हैं। रौन नगरपंचायत पर भाजपा की रिंकी बघेल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं हैं। मिहोना नगरपंचायत पर कांग्रेस के ठकुरी प्रसाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
