रुश्दी पर हमले से स्तब्ध हूं: थरूर
नई दिल्ली, शनिवार, 13 अगस्त 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले को लेकर शनिवार को कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने की घटना से स्तब्ध हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं यह जरूर मानता हूं कि शायद उनके लिए जीवन अब पहले की तरह सामान्य न हो।’’ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका है। ‘‘चाकू से हमले’’ के बाद उनका यकृत भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके एजेंट ने यह जानकारी दी और कहा कि ‘‘खबर अच्छी नहीं है।’’
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
