आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से 14 लोगों के जलकर मौत होने के कुछ ही दिन बाद विजयवाड़ा में एक अन्य निजी एसी बस में मामूली आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस के बैटरी वाले हिस्से में हल्की आग लगी। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह मामूली आग थी, जिसमें बस के पिछले हिस्से में बैटरी के पास से धुआं निकल रहा था। सभी यात्री समय पर सुरक्षित रूप से बस से उतर गए। कोई हताहत नहीं हुआ।’ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा से गुजरते समय बस से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद चालक और यात्रियों ने तुरंत कार्रवाई की। घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग का कारण बैटरी में विस्फोट हो सकता है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
