बदायूं में वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
बदायूं (उप्र), मंगलवार, 16 अगस्त 2022। बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात मुजरिया थाना क्षेत्र के लहरा गांव के पास हुआ। मुजरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की शिनाख्त बिल्सी थाना अंतर्गत ढकपुरा गांव निवासी चंद्रपाल शाक्य (50) और अवनीश यादव (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
