देवस्थान विभाग 4 सितंबर को मनाएगा राधाष्टमी महोत्सव
- देवस्थान मंत्री ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ राधाष्टमी महोत्सव में शामिल होने की आमजन से की अपील
जयपुर, बुधवार, 17 अगस्त 2022। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत की पहल पर विभाग आगामी 4 सितंबर को जयपुर के जंतर-मंतर स्थित श्रीबृजनिधि मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक से होगी, जबकि समापन भजन संध्या और रूक्मणी विवाह से होगा। श्रीमती रावत ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धर्मग्रंथों में राधा के बिना श्याम की पूजा अधूरी मानी गई है। ऐसे में प्रदेश में खुशहाली और समृद्धता के लिए राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन रखा गया है। देवस्थान मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 5.15 बजे अभिषेक किया जाएगा। प्रातः 9.15 बजे सहस्त्रानाम के पाठ होंगे और सायं 5.15 से 9.15 तक भजन संध्या और रूक्मणी विवाह का आयोजन होगा। उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक में समारोह में शामिल होने की अपील की।
गौरतलब है कि देवस्थान विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर श्रीमद भागवत कथा, रामनवमी पर राम मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवस्थान विभाग के मंदिरों में सुंदरकांड और पवित्र श्रावण मास में सूचीबद्ध 44 मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम करवा चुका है।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
