सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग हो गई। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। नीतीश कुमार राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले अपने हेलीकॉप्टर से निकले थे। इसके बाद गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से सीएम रवाना हो गए। बिहार में मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माहिना में अनुमान से 64 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके चलते बिहार के ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति है। हालांकि, सावन में बहुत कम जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इस महीने में भी जिस तरीके से बारिश होनी चाहिए थी वह नहीं हुई है।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
