राहुल गांधी से मिले बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन, अजीत शर्मा और मुरारी गौतम
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022। कांग्रेस के बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और राज्य सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात उस वक्त हुई है जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि महागठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से सिर्फ दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने से पार्टी के कुछ नेता और विधायक नाराज हैं। हालांकि, अजीत शर्मा ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम लोगों ने राहुल जी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार मुलाकात थी।’’ कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी कोटे से तीन मंत्री होंगे तथा दो मंत्रियों ने शपथ ले ली है और एक मंत्री बाद में शपथ लेगा।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
