महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद
- घर के बाहर खड़ी CRPF की गाड़ी, गेट पर लगे ताले
श्रीनगर, शनिवार, 20 अगस्त 2022। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इसी के साथ महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर तैनात CRPF और मुख्य गेट पर लगे ताले की फोटो भी शेयर की है। महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से मुझे सुरक्षा का हवाला देकर नजरबंद कर लिया है, मगर वे लोग खुद ही घाटी के कोने-कोने में घूम रहे हैं।
महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को छिपाना चाहती है। उनकी निर्दयी नीतियों की वजह से उन लोगों की टारगेट किलिंग की जा रही है, जिन्होंने कश्मीर नहीं छोड़ा है। इस तरह से सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन प्रोजेक्ट कर रही है। इसीलिए मुझे आज हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। महबूबा मुफ्ती रविवार को सुनील कुमार भट्ट के परिवार से मिलने जा रही थीं। भट्ट की 16 अगस्त को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुनील और उनके भाई पर हमला किया था, जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल बद्र ने ली थी।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
