श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लड़कियों की मौत
एटा (उप्र), शनिवार, 20 अगस्त 2022। एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से दो लड़कियों की मौत हो गई और करीब 12 यात्री घायल हो गये। ट्रैक्टर में श्रद्धालु सवार थे और वृदांवन से लौट रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एटा-आगरा मार्ग के ग्राम बाबसा पर रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी जिससे ट्रैक्टर में सवार दो बच्चियों की मौत हो गई तथा 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के समय ट्रैक्टर ट्राली में 40 लोग सवार थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कालू सिंह ने बताया कि इस हादसे में सृष्टि (12) तथा निशा (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 12 लोग घायल हो गए जिनमें से 15 वर्षीय आरती की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायलों का उपचार जारी है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
