जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग गिराई, हिरासत में कई किसान
नई दिल्ली, सोमवार, 22 अगस्त 2022। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा सोमवार को जंतर मंतर पर बुलायी गई ‘महापंचायत’ में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है। सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर तक पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। इस बीच जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दी है। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें आगे बढ़ने से भी रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस उन्हें बस में ले लेकर जा रही है। बस में सवार एक किसान ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार तानाशाही बरत रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर और भी किसान पहुंच रहे हैं।
इस बीच भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनका धरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हम जब भी धरने पर आएंगे तो बताकर आएंगे। टिकैत के मुताबिक, उन्हें एक किताब के विमोचन में दिल्ली आ रहे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसी पत्रकार ने मुझसे मिलने के लिए पूछा था तो मैंने कहा कि जंतर-मंतर पर मिलते हैं, पत्रकार ने समझ लिया कि हम धरना देने जा रहे हैं। इस बीच जंतर मंतर पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहां अच्छी तादाद में किसान पहुंच गए हैं। जंतर-मंतर पहुंचे किसानों की तस्वीरें सामने आई हैं। किसानों की महापंचायत की वजह से जंतर-मंतर पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। इस बीच खबर है कि जंतर मंतर पर पहुंचे किसानों ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग हटा दी है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
