सभी मंत्रालयों के पुरस्कारों के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल’ की शुरुआत
नई दिल्ली, सोमवार, 22 अगस्त 2022। सरकार ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों व एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाने के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल’ विकसित किया है ताकि इनकी पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित हो। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार ‘राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल’ प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करता है। पोर्टल पर वर्तमान में अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें प्राप्त किये जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश की अंतिम तारीख 15 सितंबर, वहीं वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के लिहाज से अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उसने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए आखिरी तारीख 15 सितंबर है जो राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 के लिए भी अंतिम तिथि है। इसी तरह नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर और सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
