सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 अगस्त 2022। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का मंगलवार को ओडिशा की एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। मिसाइल की वर्टिकल लॉन्च क्षमता का पता लगाने के लिए यह परीक्षण नौसेना के एक पोत से किया गया और इसने एक ड्रोन पर हवा में सटीक निशाना साधा। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने डिजाइन तथा विकसित किया है।
मिसाइल ने परीक्षण के दौरान सभी मानदंडों को पूरा करते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा। डीआरडीओ तथा अन्य संबंधित प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों ने मिसाइल पर परीक्षण के दौरान करीब से नजर रखी और इसकी गतिविधियों को रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ नौसेना तथा इस परीक्षण से जुड़ीअन्य टीमों को बधाई दी है और कहा है कि इससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सफल परीक्षण के लिए बधाई देते हुए कहा है कि इससे नौसेना की हवा में मार करने की क्षमता बढ़ेगी।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
